पीसीएस अवर अधीनस्थ 2013 के परीक्षा परिणाम में जिले के कई मेेधावियों ने सफलता हासिल की है। चयनित हुए ज्यादातर अभ्यर्थी ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं। अकबरपुर निवासी डॉ. रमाकांत मिश्र के छोटे पुत्र अभिषेक ने उप्र लोक सेवा आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा 2013 की परीक्षा में चयनित होने के साथ ही आबकारी निरीक्षक बनने में सफलता पाई है।
मां पुष्पा मिश्रा शिक्षिका तो बड़े भाई आलोक बहराइच में एपीओ के पद पर कार्यरत हैं। टांडा तहसील के टड़वा मिश्र निवासी व एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत सच्चिदानंद मिश्र के पुत्र नवीन परीक्षा में सफलता पाई है। वे फैजाबाद मेंे अध्यापक हैं। इनके बड़े भाई प्रतीक मिश्र रेलवे में इंजीनियर हैं।
टांडा तहसील क्षेत्र के दशरथपुर निवासी किसान राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के पुत्र वीरेश वर्मा ने इसी परीक्षा में मार्केटिंग इंस्पेक्टर बनने की सफलता पायी है। वे गत तीन वर्ष से प्राथमिक विद्यालय हकीमजोत में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मां अमरावती सामान्य गृहणी हैं।
हंवसर प्रतिनिधि के अनुसार बरहीएदिलपुर निवासी राजितराम वर्मा के पुत्र विनय प्रकाश ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बनने की महत्वपूर्ण सफलता पाई है। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बटेरीपुर गांव निवासी सौरभ गोस्वामी ने आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित होने की सफलता पायी है।