फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दस दिन बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ओपीडी

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में हड़ताल खत्म होने के बाद पर्ची कांउटर पर लगी लंगी लाइन -संवाद।
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। मेडिकोज की हड़ताल व विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद लगभग दस दिन बाद शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ओपीडी शुरू हुई। ओपीडी में शुक्रवार को चिकित्सकों ने 1583 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

इलाज की उम्मीद लेकर शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचे मरीजों को मायूस नहीं लौटना पड़ा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद शुक्रवार को हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए। अस्पताल पहुंचे मरीजों को ओपीडी में चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में मौजूद मिले जबकि पर्ची काउंटर पर भी कर्मचारी मुस्तैद रहे। लगभग दस दिन बाद सुचारु रूप से ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों ने राहत की सांस ली। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को ओपीडी में लगभग डेढ़ हजार मरीजों का इलाज किया गया।
छज्जापुर से बुखार से पीड़ित पिता को इलाज के लिए लेकर पहुंचे मोहम्मद हनीफ ने कहा कि गत बुधवार को भी आए थे लेकिन विरोध प्रदर्शन के चलते इलाज नहीं हो सका था। आज एक बार फिर से आए तो यह देखकर राहत मिली कि सुचारु रूप से मरीजों का इलाज चल रहा था। इसी प्रकार अन्य मरीजों व उनके तीमारदारों ने ओपीडी शुरू होने से राहत की सांस ली। मालूम हो कि कोलकाता कांड के विरोध में मेडिकल छात्रों के साथ ही इंटर्न चिकित्सक आंदोलनरत थे। उनके विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले दस दिन से ओपीडी पूरी तरह से ठप थी। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने घटना को लेकर आश्वासन दिया और चिकित्सकों से काम पर लौटने की अपील की थी। इसके बाद सभी चिकित्सक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त करते हुए शुक्रवार से काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर उपप्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुचारु रूप से ओपीडी हुई। 1583 मरीजों का इलाज किया गया, इसके साथ ही आवश्यकतानुसार जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें