फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, पहुंचे 1150 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम के बीच वायरल फीवर तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। 150 मरीजों की ओपीडी हुई, इसमें लगभग 200 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

इलाज के लिए दूर दराज के क्षेत्र से मरीजों का सुबह से ही जिला अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह आठ बजे जब ओपीडी शुरू हुई तो बड़ी संख्या में मरीज अपने तीमारदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के सामने मरीजों की लंबी लाइन लग गई। आलम यह था कि लाइन ओपीडी मुख्य गेट से बाहर तक पहुंच गई। पहले इलाज व पर्ची बनवाने को लेकर इस बीच आपाधापी का भी माहौल देखने को मिला।
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि शुक्रवार को लगभग 1150 मरीजों की ओपीडी हुई। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद उनका बेहतर ढंग से इलाज किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वायरल फीवर के साथ ही अन्य संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक हों। साफ सफाई पर खासतौर पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें