फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ही कर सकती है सर्व समाज का भला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बसपा अपनी सकारात्मक नीतियों एवं मजबूत संगठन के बलबूते आने वाले विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी। यह विचार जलालपुर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने प्रकट किए। कहा कि बसपा कार्यकर्ता किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद घनश्याम ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर ही दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों के साथ-साथ सर्व समाज का भला होगा। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जमे रहने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएं वरन बसपा सरकार में हुए लोक कल्याणकारी व उपलब्धियों को भी बताने का काम करें। कोऑर्डिनेटर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा में हर वर्ग के लोगों तथा कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभी से लग जाएं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि बसपा के लोग शोर नहीं मचाते। बहन मायावती को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए धरातल पर काम किया जा रहा है।
बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने भाजपा छोड़ कर बसपा में आए डॉ. राजेश सिंह को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। डॉ. राजेश ने कहा कि वे बसपा की नीतियों का पालन करते हुए सर्व समाज के कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि बसपा ही सर्व समाज के उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। सबको न्याय व हक मिले, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास तय किए जाएंगे। इस मौके पर विश्वनाथ पाल, दिलीप विमल, राम नयन निर्दोष, तिलकधारी गौतम, बच्चा राम वर्मा, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें