अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक नागरिक की मौत हो गई। इससे कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर अब 39 हो गई है। इसके अलावा दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1806 हो गई है। फिलहाल कोरोना से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 32 है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को एक और नागरिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित होकर मृतकों की संख्या 39 हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1806 हो गई है। फिलहाल जिले में सिर्फ 32 मरीज ही सक्रिय हैं। उनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।