फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत पट्टी चौराहा के निकट बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी भी युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद विनोद (24) पुत्र जियाराम निवासी बनगांव अकबरपुर बाइक से जलालपुर जा रहा था।

जब वह जलालपुर थाना अंतर्गत पट्टी के निकट पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। इससे सामने से बाइक द्वारा आ रहे जलालपुर थाना अंतर्गत मुरवा गांव निवासी जगदीश (25) पुत्र राधेश्याम से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया जबकि जगदीश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना मिलते ही रोते-पीटते परिवारीजन व ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें