फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मालीपुर बाजार में बाइक की दुकान पर मिस्त्री का काम करने वाला विपिन निवासी रामपुर, थाना महरुआ मालीपुर थाना क्षेत्र के जफ्फपुर में अपने मामा के घर रहकर बाइक बनाने का काम करता था। बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे के आसपास बाइक चलाते समय अचानक किसी तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने उसे जीप से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी आदर्श पांडेय (18) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खजावां गांव निवासी श्रद्धा (32) व मोनिका (11) बुधवार सुबह स्कूटी से केदारनगर जाते समय डांड़ी गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन

उधर, टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पैकोलिया गांव निवासी रूपेश (18) व रवि (16) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, आदर्श की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें