फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केंद्रों तक पहुंचने के लिए भी देनी पड़ी परीक्षा

Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएनकेबी पीजी काॅलेज में परीक्षा के पूर्व अभ्यार्थियों की तलाशी लेने के बाद दिया गया प्रवेश।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2024 (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। वहीं, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को ठंड में भी पसीना बहाना पड़ा। अभ्यार्थियों को इन केंद्रों तक पहुंचने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 8:45 पर परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। बीएन इंटर कॉलेज के बाहर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी कतार में लग गए थे। बायोमेट्रिक करने के बाद उनके प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाया गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने पहुंचे कक्ष निरीक्षकों की भी तलाशी ली गई। परिसर के बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी देखने को मिली। डीएम अविनाश सिंह के साथ एसपी डॉ.कौस्तुभ ने निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
पहले पाली में पंजीकृत 8352 परीक्षार्थियों में से केवल 3167 अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन की परीक्षा दी, जबकि 5185 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8352 परीक्षार्थी के सापेक्ष 3158 ने सीसैट की परीक्षा दी, जबकि 5196 ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में हुई परेशानी
पेपर काफी कठिन था। 150 प्रश्न में 98 के उत्तर दिए हैं। बीएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र था। यह मेरे घर से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में वहां से आकर परीक्षा देने के लिए अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार को परीक्षा केंद्र जिलेवार बनाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। -नवनीत यादव, जौनपुर
परीक्षा देने में खर्च हो गए दो हजार
परीक्षा से अधिक कठिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचना रहा। परीक्षा के शामिल होने के लिए केवल 150 रुपये खर्च करने पड़े थे, लेकिन बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर तक परीक्षा देने के लिए पहुंचने में दो हजार रुपये खर्च करने पड़ गए। जौनपुर से अंबेडकरनगर के लिए सीधी बस की सुविधा नहीं होने से बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। -नीरज कुमार, जौनपुर
भूगोल के प्रश्नों ने किया परेशान
परीक्षा में भूगोल के प्रश्नों ने परेशान किया। 150 प्रश्नों में 130 प्रश्नों को हल किया है। परीक्षा देने से ज्यादा पीड़ा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उठानी पड़ी। 200 किलोमीटर की दूरी तय कर एक दिन पहले ही यहां आ गया था। रात होटल में गुजारनी पड़ी। -विकास कुमार, बलिया
गृह जनपद में ही हो परीक्षा
कुछ प्रश्न कठिन थे तो कुुछ सरल। इसके ज्यादा पीड़ा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उठानी पड़ी। पिछली बार गृह जनपद में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इससे आसानी से परीक्षा दे दिया गया था। इस बार काफी परेशानी हुई। सरकार को आगामी परीक्षाओं में गृह जनपद में परीक्षा कराना चाहिए। -राजेश मौर्य, जौनुपर जिले

बीएनकेबी पीजी काॅलेज में परीक्षा के पूर्व अभ्यार्थियों की तलाशी लेने के बाद दिया गया प्रवेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें