फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 39 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 135 हो गई है। इस बीच मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में कोरोना के 39 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2790 हो गई है। मंगलवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 135 हो गई। इस बीच मंगलवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2790 हो गई है।
जिन क्षेत्रों में मंगलवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 39 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें