फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम के आश्वासन पर सभासदों का धरना समाप्त

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे एक युवक पर नौकरी दिलाए जाने के एवज में पैसा लेने व मारपीट को लेकर सोमवार को सभासदों ने मोर्चा खोल दिया। नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन दिए तो धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि हबीबुर्रहमान का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रहते हुए सुनील मौर्य को तीन लोगों की नौकरी दिलवाने के लिए 2,40,000 रुपये दिए थे। नौकरी नहीं मिली तो पैसा वापस करने के लिए बीते दिनों नरियांव बावली चौक के निकट स्थित अपने ऑफिस पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर सुनील मौर्य तथा उनके सहयोगी महेंद्र यादव ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था। मामले में दोनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अध्यक्ष सुनीता देवी की अगुवाई में लामबंद हुए सभासदों ने पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने महेंद्र यादव को तो गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। लेकिन सुनील की गिरफ्तारी नहीं की। इसी मामले में सुनील के करीबी शनी सिंह को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि महेंद्र यादव व सनी सिंह पर कार्रवाई की गई है सुनील की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें