अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के गौराकमालपुर गांव में मंगलवार दोपहर नित्यक्रिया के लिए गई वृद्धा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी इसराजी देवी (70) मंगलवार दोपहर दो बजे करीब गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे नित्यक्रिया के लिए गई थीं। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गईं। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचीं तो तलाश करते हुए परिजन तालाब के किनारे पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।