फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एडीओ पंचायत का मंत्री के साथ प्रचार करते फोटो वायरल

Tue, 12 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ वायरल एडीओ पंचायत प्रभात सिंह की फोटो। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सहायक विकास अधिकारी प्रभात उर्फ हंसप्रकाश सिंह का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ चुनाव प्रचार करते नई फोटो वायरल हुई है।
विज्ञापन


सांसद लालजी वर्मा ने फोटो को चुनाव आयोग को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि क्या भाजपा अधिकारियों के बल पर उपचुनाव जीतना चाहती है। फोटो को लेकर सपा ने कहा कि इस तरह से कर्मचारियोंं को दुरुपयोग कर जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देगा। इस पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच डीआरडीओ को सौंपी है।

सांसद लालजी वर्मा ने अकबरपुर के सहायक विकास अधिकारी प्रभात सिंह की मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ दूसरी तस्वीर मंगलवार को जारी की। इससे पहले भी उन्होंने मंत्री के साथ प्रचार करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। तब प्रभात ने अधिकारियों को बताया था कि वह अपने घर से बाहर निकल रहे थे। तभी मंत्री मिल गए।
विज्ञापन


अब सपा ने मंत्री के साथ प्रभात सिंह द्वारा एक महिला को बाकायदा समझाते हुए फोटो सार्वजनिक किया है। इसमें मंत्री महिला को पत्रक सौंप रहे हैं। जबकि एडीओ पंचायत उसे समझाते दिख रहे हैं। सांसद ने चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह ने कहा कि यह नई फोटो भले ही उसी दिन की हो, लेकिन घर घर जाकर मंत्री के साथ मतदाताओं पर दबाव डालने की पोल खुल गई है। जिला प्रशासन पर भाजपा की मदद करने की जो बात सपा ने कही थी वह एक-एक कर सामने आ रही है। इसके बावजूद कोई सफलता प्रशासन व भाजपा को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें