फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मदरहा गांव स्थित तमसा नदी में डूबकर वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी हरीराम (80) रविवार सुबह गांव के निकट तमसा नदी के पास नित्यक्रिया के लिए गए थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और नदी में गिर गए। कुछ देर बाद जानकारी होने पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद उन्हें खोज निकाला। हालांकि तब तक वह बेहोश हो चुके थे। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें