फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 458 सोलर पंप के लिए 350 किसानों ने किया आवेदन

Sun, 10 Nov 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत किसानों के लिए सोलरपंप स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने यहां 458 पंप की स्वीकृति दी है। इसमें से 350 किसानों ने बैंक में टोकन मनी जमा कर लाभ पा लिया है।
विज्ञापन

अब इन किसानोंं को सिंचाई के लिए बिजली के बिल से छुटकारा मिल जाएगा। इससे इन किसानोंं की उपज के सापेक्ष लागत कम होने से आय में बढ़ोतरी होगी।
जनपद में 23 लाख से अधिक आबादी है। इनमें से पांच लाख से अधिक किसान खेती करते हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में विशेष योजना के अंतर्गत जिले में 10 एचपी, 7.5 एचपी, पांच एचपी, तीन एचपी एवं दो एचपी क्षमता वाले एसी व डीसी सोलर पंप स्थापना के लिए शासन स्तर से 750 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला। बाद में इसकी संख्या घटाकर 458 कर दी गई। इनमें से 7.5 एचपी, पांच एचपी, तीन एचपी व दो एचपी के 325 सोलरपंप किसानों ने खेतों में स्थापित करा लिए हैं। हालांकि 10 एचपी के 80 सोलर पंप के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक एक भी किसान ने आवेदन नहीं किया।
उपकृषि निदेशक डॉ. अश्विनी सिंह बताया कि कृषक लाभ पाने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल www.upagriculture.com पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन जनरेट कर योजना का लाभ पाया जा सकता है। कहा कि यह योजना अत्यंत लाभप्रद है। किसानों को इसका लाभ जागरूक होकर उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें