अंबेडकरनगर। नगर के एक विद्यालय की छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विद्यालय परिसर के भीतर बने इस वीडियो को लेकर अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने इस तरह की हरकतों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। कहा कि प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय की छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में यह साफ देखा जा रहा कि उसे विद्यालय में ही बनाया गया। यह वीडियो वायरल हुआ, तो तमाम अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयराज मिश्र ने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन पर प्रशासन को कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि इस तरह की हरकतें विद्यालय परिसर में होंगी, तो इससे गलत संदेश जाएगा। किसी भी दशा में इस घटना की पुनरावृत्त कहीं नहीं होने देनी है। इसीलिए प्रकरण में कड़ी कार्रवाई होनी जरूरी है। उधर, थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली, तो केस दर्ज किया जाएगा।