फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुनरीक्षित मतदाता सूची पर मांगी गईं आपत्तियां

Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीएलओ की ओर से घर-घर किए जा रहे सर्वे में बड़ी संख्या में नए नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही कई मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार संशोधित मतदाता सूची सार्वजनिक करने के साथ आम नागरिकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। जिन लोगों के नाम छूट जाएंगे या गलत तरीके से दर्ज होंगे, वे अपनी आपत्ति दाखिल कर सुधार करा सकेंगे।
विज्ञापन

29 सितंबर के बाद संशोधित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बीएलओ सर्वे में बड़ी संख्या में युवा मतदाता सामने आ रहे हैं। इनमें पहली बार वोटर बनने का उत्साह है।

800 से ज्यादा मतदाता होने पर बनेगा नया बूथ
वर्तमान प्रावधान के अनुसार एक बूथ पर अधिकतम 800 मतदाताओं का ही पंजीकरण हो सकता है। यदि किसी क्षेत्र में यह संख्या बढ़ती है तो मतदाताओं को समीपवर्ती बूथों पर शिफ्ट किया जाएगा लेकिन जहां यह संभव नहीं होगा वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। इस बार कई ग्राम पंचायतों में मतदाता संख्या बढ़ने से नए बूथ बनाने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन




वर्जन
मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। 29 तक सर्वे के बाद मतदाताओं का ब्योरा स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार बूथ भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

- महेश द्विवेदी, सहायक पंचायत निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें