फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन अतिशीघ्र होगा

Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित बैठक में भाग लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रामसूरत पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। साथ ही योजनाओं के तहत लाभार्थियों को शत प्रतिशत भुगतान किए जाने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि पात्रों को स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों का भुगतान यदि बकाया हो, तो उसे तत्काल भुगतान कराया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ शालीनता बरती जाए। साथा ही कहा कि जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन अतिशीघ्र किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. केके झा, शैलेंद्र कुमार, डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें