फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाकुंभ स्पेशल में घटी यात्रियों की संख्या, अन्य ट्रेनों में बढ़ी

Fri, 28 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार घट रही है, जबकि अन्य रूट की ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के बाद आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से कम हो गई है। महाकुंभ शुरू होने के बाद लगातार ट्रेनें यहां से फुल होकर जा रही थीं। रेलवे के अनुसार 11 जनवरी से 25 फरवरी तक 75,618 यात्रियों ने साधारण टिकट पर सफर किया। प्रयागराज के महाकुंभ का समापन होने के बाद भीड़ नियंत्रित हुई है। शुक्रवार को प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन खाली रही। यात्रियों की संख्या भी न के बराबर थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजकर 13 मिनट पर 04111 और 04112 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें रवाना हुईं। वहीं दिल्ली, अहमदाबाद, हावड़ा व अन्य रूटों की ट्रेनों में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12225) और साबरमती एक्सप्रेस (19168) में यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन पहुंचने पर लोग भागदौड़ करते नजर आए।
ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अकबरपुर निवासी अंकुर सिंह ने बताया कि चार घंटे हो गए हैं, अभी ट्रेन नहीं आई है। वहीं किछौछा की रहने वाली बीना सिंह ने बताया कि घंटे भर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ स्पेशल में जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के चलते सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें