फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी विस्तारीकरण में शटरिंग गिरने से हादसा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी के विस्तारित प्लांट निर्माण के दौरान शुक्रवार देर शाम हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही इब्राहिमपुर व अलीगंज थाने की पुलिस टीम प्लांट के बाहर पहुंच गई और डेरा डाल दिया। खबर है कि शटरिंग गिरने से हुए हादसे में एक मजदूर की जान भी चली गई। हालांकि, पुलिस व एनटीपीसी प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

एनटीपीसी में हादसों का दौर नहीं रुक रहा है। शुक्रवार देर शाम भी एनटीपीसी विस्तारीकरण से जुडे़ हिस्से में हादसे की जानकारी सामने आई। देरशाम आठ बजे खबर फैली कि एक शटरिंग ढह गई। दो-तीन मजदूर भी इसमें दब गए। कुछ देर बाद पता चला कि एक मजदूर की हालत ज्यादा खराब है। इस बीच हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी मिल गई।
इब्राहिमपुर थाने के साथ ही अलीगंज पुलिस मुख्य गेट पर पहुंच गई। थाना प्रभारी इब्राहिमपुर संजय सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिली है। पुलिस के पास कोई अधिकृत शिकायत भी नहीं है। एहतियात के तौर पर दोनों थाने की पुलिस टीम मौजूद है।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद एनटीपीसी से जुड़े अधिकारी मामले को छिपाने की कोशिश में जुट गए। एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक के मोबाइल फोन पर लगातार घंटी जाती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। जनसंपर्क अधिकारी संतोष श्रीवास्तव के मोबाइल पर तीन बार कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं हुआ। जनसंपर्क कार्यालय के विवेक ने फोन तो रिसीव किया, लेकिन ऐसे किसी घटनाक्रम से अनभिज्ञ बने रहे। चौथे प्रयास में जनसंपर्क अधिकारी ने फोन उठाया, लेकिन कहा कि वे आवास पर परिवार के साथ हैं।
उन्होंने फिर से जानकारी हासिल करने के लिए समय मांगा। कुछ देर बाद फोन करने पर जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन का साफ मत है कि एनटीपीसी परिसर में कोई घटना नहीं हुई है। पीआरओ ने बताया कि इस आशय की रिपोर्ट डीएम व एसपी को भेज भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें