फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न हो गई। जहांगीरगंज विकास खंड के नसीरपुर छितौना में प्रधान पद के लिए एक, जबकि रामनगर विकास खंड के हुसेनपुर मुसलमान में प्रधान पद के 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

ऐसे में ग्राम प्रधान के कुल पद के लिए अब 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। देर शाम इन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया। 6 जून को मतदान होगा, जबकि 8 जून को मतगणना होगी। उधर, बीडीसी के दो पद के लिए एक-एक नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। हालांकि, प्रमाणपत्र 8 जून को दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्राम प्रधान के पांच व बीडीसी के दो पद के लिए बीते दिनों नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। एक दिन पहले गुरुवारडको नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। सभी नामांकन वैध पाए गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। जहांगीरगंज विकास खण्ड के नसीरपुर छितौना में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी ऊषा, पुष्पा व सीमा पाण्डेय ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुष्पा की नाम वापसी के बाद अब मैदान में ऊषा व सीमा पाण्डेय मैदान में हैं। रामनगर विकास खण्ड के हुसेनपुर मुसलमान में नसरीन, शमीमा, यासमीन व शहनाज अंजुम ने नामांकन किया था। शुक्रवार को नसीरन व शमीमा खातून ने नामांकनपत्र वापस ले लिया।
ऐसे में अब शहनाज व यासमीन मैदान में रह गई हैं। इसके अलावा अकबरपुर विकास खंड में हरीपुर जगदीशपुर में राकेश व राजेंद्र, जहांगीरगंज विकास खण्ड के टिकोरिया खुद में राकेश व रमाशंकर तथा बसखारी विकास खण्ड के नरकटा बैरागी में रत्नाकर यादव, पुनीता व विद्या मैदान में हैं। शुक्रवार देर शाम सभी को चुनाव चिंह का आवंटन कर दिया गया। अब 6 जून को मतदान, जबकि 8 जून को मतों की गणना होगी।
उधर बीडीसी के दो पद टांडा विकास खण्ड के दहियावर प्रथम में राजकुमार व भियांव विकास खंड के मरहरा में रामनिहाल ने नामांकन किया था। एक एक नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि दोनों बीडीसी को निर्वाचित तो घोषित कर दिया गया, लेकिन प्रमाणपत्र 8 जून को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें