फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे गृहकर

Fri, 28 Nov 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर पालिका अकबरपुर का भवन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की गृहकर प्रणाली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार से पहले चरण में नगर के 10 वार्डों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के भवन स्वामियों को गृह कर जमा करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पोर्टल के जरिये घर बैठे टैक्स की जानकारी उपभोक्ताओं को मिल जाएगी इसके साथ ही उसका भुगतान सीधे पालिका के खाते में किया जा सकेगा। शहर के 25 वार्डों के 29,718 भवनों से प्रतिवर्ष नगर पालिका करीब एक करोड़ रुपये से अधिक गृहकर के रूप में वसूलती है। टैक्स अदायगी की इस समय प्रक्रिया वर्षों पुरानी है। पालिका टैक्स निर्धारित करती है। राजस्व संग्रहकर्ता मुहल्ले में भ्रमण करके गृह स्वामियों को नोटिस देते हैं और फिर वसूली करके रसीद देते है। इसमें नगर पालिका के करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे रहते हैं।
g अभी 12531 भवन स्वामियों को मिलेगा लाभ : नगर पालिका ने गृहकर प्रणाली को ऑनलाइन किया है। अब शहर के लोग घर बैठे पोर्टल के माध्यम से टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सीधे भुगतान कर सकेंगे। इससे पालिका के चक्कर लगाने और कर्मचारियों को घर-घर जाने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे जिसका समाधान किया जाएगा। पालिका ने इसके लिए सॉफ्टवेयर में हर मकान का डेटा ऑनलाइन किया है।
विज्ञापन

g इन वार्डों को किया गया शामिल : पालिका की ओर से अभी नेहरू नगर, गौसपुर, शिवबाबा, सदरपुर, संघतिया, रसूलाबाद, विजयगांव, नासिरपुर बरवां, राबीबहाउद्दीनपुर व अहरिया में ऑनलाइन सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें