फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गणना पत्र वितरण पूरा, सत्यापन धीमा

Tue, 18 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सभी बूथों पर गणना पत्रक का वितरण लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो गया है, लेकिन मोबाइल एप पर प्रविष्टि और सत्यापन की गति बेहद धीमी पाई गई है। इसे गंभीर मामला मानते हुए उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने मंगलवार को तहसील सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गणना पत्रक का वितरण और मोबाइल एप पर प्रविष्टि में अंतर किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। अधूरी प्रविष्टियों से मतदाता सूची में त्रुटियां रह जाएंगी और नए मतदाताओं के नाम, मृतकों के नाम तथा स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण समय पर अपडेट नहीं हो पाएगा। कुछ बूथ अधिकारियों ने नेटवर्क, तकनीकी परेशानी और कार्यभार का हवाला दिया, लेकिन एसडीएम ने इसे उचित नहीं माना। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बूथ स्तर अधिकारी अगले 48 घंटे के भीतर मोबाइल प्रविष्टि और सत्यापन पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें