फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध रूप से संचालित 31 विद्यालयों को नोटिस

Wed, 06 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 31 स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जांच में इसका राजफाश हुआ है। इन स्कूलों में करीब तीन हजार बच्चे पढ़ रहे थे। सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में अन्य स्कूलों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों के अवैध रूप से संचालित होने की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद जांच अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें किसी में आईटीआई के भवन में कक्षाएं संचालित पाई गईं। वहीं कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का पंजीकरण दूसरे विद्यालयों में कराया गया है। इसके अलाव कई की मान्यता सिर्फ पांच तक है, जबकि कक्षाएं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर तक संचालित पाई गईं। शासन के आदेशानुसार जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में 31 स्कूल अवैध रूप से चलते मिले हैं।


डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभी भी सभी प्रधानाध्यापक व बीईओ जांच कर रहे हैं। जांच में अवैध कक्षाओं का संचालन पाए जाने पर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है। बिना मान्यता के किसी भी स्कूल को चलने नहीं दिया जाएगा। अगर स्कूल मनमानी करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें