फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर पांच शिक्षकों को नोटिस

Tue, 08 Sep 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाधिकारी ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें एक स्कूल में उपस्थित छात्रों की संख्या से अधिक का एमडीएम बनता मिला। इस पर एमडीएम की जांच के लिए विशेष जांच दस्ता गठन कर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। अनुपस्थित पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा जगरोपन निषाद कमला नेहरू बालिका विद्यालय राजेसुल्तानपुर पहुंचे। वहां 170 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 50 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह से जब एमडीएम का रजिस्टर मांगा गया, तो उन्होंने बताया कि रजिस्टर लिपिक अलमारी में रख चला गया है।

एमडीएम का जायजा लिया, तो उपस्थित बच्चों से अधिक का भोजन बनता मिला। परिसर में प्राथमिक कक्षाओं का भी संचालन किया जाता मिला, जबकि इसकी मान्यता विद्यालय को नहीं थी। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद वे रामकेवल जूनियर हाईस्कूल सिरसिया पहुंचे। यहां सब ठीक मिला।
विज्ञापन


पंडित नेहरू सर्वोदय विद्यालय निससपुर के निरीक्षण में 114 के सापेक्ष मात्र 32 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां एक शिक्षक कमलेश पांडेय ही मौजूद मिले, जबकि प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक नदारद मिले। यहां भी एमडीएम का रजिस्टर नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इस पर सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद नेताजी सुभाषचंद्र कठमोरवा जहांगीरगंज का जायजा लिया। वहां 142 के सापेक्ष मात्र 26 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए दोबारा निरीक्षण में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें