फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लॉक के एडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत समूह गठन व बैंक क्रेडिट लिंकेज में लापरवाही मिलने पर भीटी, जहांगीरगंज, रामनगर, अकबरपुर व भियांव के सहायक विकास अधिकारी को सीडीओ के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही का मामला मंगलवार को उस समय सामने आया, जब विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारियों की योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि योजना को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ घनश्याम मीणा ने पाया कि भीटी, जहांगीरगंज, रामनगर, अकबरपुर व भियांव विकास खंड में समूह गठन व बैंक क्रेडिट लिंकेज का कार्य लक्ष्य से 40 प्रतिशत से भी कम हुआ है। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजना के तहत अधिक से अधिक समूहों को लाभ मिल सके, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर 7270 महिलाओं को समूहों से जोड़ने के अतिरिक्त आजीविका मिशन व मनरेगा के मध्य कन्वर्जन के जरिए समूहों के सदस्यों को प्राप्त होने वाले लाभ जैसे पशु शेड, कम्पोस्ट पिट, नर्सरी व सुलभ शौचालय की देखरेख के लिए सदस्यों की तैनाती की जाए। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें