फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समरकैंप नहीं, सफाई करवा रहीं प्रधानाचार्या, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा में शिक्षा के नाम पर शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। विद्यालय के गेट पर पड़ी मिट्टी को हटवाने के लिए छात्राओं को प्रधानाचार्या के निर्देश पर फावड़ा थमाकर सफाई कार्य में लगा दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा की प्रधानाचार्या प्रमिला यादव का मनमाना रवैया चर्चा में आ गया है। वर्तमान समय में विद्यालय में सुबह सात से साढ़े दस तक समर कैंप चल रहा है। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना है। लेकिन इसके बजाय छात्राओं से मजदूरों जैसा काम कराया गया। मजदूरों की तरह उनसे गेट के बगल की मिट्टी हटाने का काम करवाया गया। छात्राएं किताबों और पेन की जगह मिट्टी उठाती नजर आईं, तो अभिभावकों में आक्रोश फैल गया।
अभिभावकों का कहना है कि जिन छात्राओं के हाथों में कलम होनी चाहिए। उनके हाथों में फावड़ा थमाना शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंचाना है। यह कार्य न सिर्फ बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि छात्राओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इस पूरे मामले में डीएम अनुपम शुक्ला ने डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह को निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आदेश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें