फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

Mon, 06 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सीट कटेहरी से पीस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी व कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। गौरतलब है कि कटेहरी विधानसभा सीट से कटेहरी ब्लॉक प्रमुख माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही पीस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन


22 फरवरी को प्रचार के दौरान हीड़ीपकड़िया गांव में अजय व बसपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। आरोप के अनुसार अजय समर्थकों ने बसपा की सभा में आए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

बाद में केस दर्ज करने की मांग को लेकर अजय व उनके समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। इसी दिन देर शाम अजय समर्थकों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र निषाद की उनके वाहन से खींचकर पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन


बाद में रवींद्र की तहरीर पर अजय सिपाही समेत छह लोगों के विरुद्ध नामजद जबकि 35 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इस बीच पुलिस ने अजय सिपाही पर शिकंजा कसते हुए न्यायालय से उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें