प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार 7 मार्च को नरियांव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सपा प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया के समर्थन में मतदाताओं से अपील करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष व एमएलसी हीरालाल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11 बजे नरियांव स्थित बेलहिया बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन से सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक अनुमति ली गई हैै। एसडीएम विनय गुप्ता ने मुख्यमंत्री की जनसभा की पुष्टि की है।