फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत उपचुनाव में पहले दिन नहीं हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 76 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए दो प्रत्याशियों ने तीन सेट में पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के एक, ग्राम पंचायत प्रधान के चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक तथा ग्राम प्रधान सदस्य के 70 पदों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सभी नौ ब्लाॅकों ने आरओ ने स्थानीयस्तर पर कार्यक्रमों की सूचना जारी की। इसके साथ ही बीडीसी, प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए सभी नौ ब्लाॅक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
इस बीच कटेहरी में होने वाले जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की तरफ से तीन पर्चे कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष से खरीदे गए। जिपं सदस्य पद के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने व जांच समेत अन्य प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में ही पूरी होगी। सभी पदों के लिए 22 जुलाई तक नामांकन होगा। जांच का कार्य 23 जुलाई को किया जाएगा। 24 जुलाई को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतों की गणना कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें