फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3741 पदों के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में बसखारी, जहांगीरगंज व रामनगर विकासखंड में होने वाले चुनाव में ग्राम प्रधान के 283 व ग्राम पंचायत सदस्य के तीन हजार 458 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निपटाने को तीन आरओ व 34 एआरओ को लगाया गया है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में 34 टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव सकुशल निपटाने के बाद प्रशासन ने अब ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कमर कस ली है। जिले की 930 ग्राम पंचायतों में चार चरणों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव होना है।

पहले चरण में बसखारी, जहांगीरगंज व रामनगर ब्लॉक में चुनाव होगा। इसके लिए सोमवार 16 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दो दिनों चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में ग्राम प्रधान के 283 व ग्राम पंचायत सदस्य के तीन हजार 467 पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए तीन आरओ व 34 एआरओ को लगाया गया है। इसके अलावा नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए संबंधित ब्लॉकों में कुल 34 टेबल लगाई गई हैं।

जहांगीरगंज के आरओ दिनेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 107 ग्राम प्रधान व 1273 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए ब्लॉक परिसर में 12 एआरओ अलग-अलग टेबल पर नामांकन पत्र जमा करेंगे।

साथ ही जिला पंचायत व अन्य विभागों से बनने वाले नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए भी अलग से काउंटर लगाया गया है। ग्राम प्रधान के लिए 210 रुपये व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 110 रुपये नो ड्यूज प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए जमा करने होंगे।

बताया कि अब तक 900 से अधिक फॉर्म बिक चुके हैं। रामनगर के आरओ सुभाषचंद्र ने बताया कि 104 ग्राम प्रधान व 1267 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 1100 से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के लिए 12 एआरओ को लगाया गया है।

प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ के साथ दो सहायक कर्मचारी लगाए गए हैं। बसखारी ब्लॉक के आरओ विजय प्रताप यादव ने बताया कि 72 ग्राम पंचायत व 918 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 870 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए 10 एआरओ को लगाया गया है।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए 16 नवंबर से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही आरओ व एआरओ को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। बताया कि सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें