फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय चरण के लिए नामांकन आज से

Wed, 30 Sep 2015 11:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच द्वितीय चरण के लिए भीटी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 87 पद के लिए 421 व जिला पंचायत सदस्य के 4 पद के लिए बुधवार तक कुल 82 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि कटेहरी विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य 4 पद के सापेक्ष 70 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के  108 पद के सापेक्ष 588 नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार तक हुई।
विज्ञापन


उधर प्रथम चरण के चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद बुधवार को पूरे दिन नामांकन पत्रों की जांच चली। जांच ऌकी यह प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी।

प्रथम चरण में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर में होने वाले जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बीते 29 सिंतबर को पूर्ण होने के बाद अब दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी विकास खण्ड में होने वाले नामांकन की तैयारियां प्रशासन ने पूर्ण कर ली हैं।

इन दोनों विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया 1 व 3 अक्तूबर को होगी। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार 1 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले नामांकन को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार तक भीटी विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 87 पद के लिए कुल 421 नामांकन पत्र व जिला पंचायत सदस्य के 4 पद के  लिए कुल 82 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार कटेहरी विकास खण्ड में जिला पंचायत सदस्य पद के 4 सीटों के लिए बुधवार सायं तक कुल 70 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि क्षेत्र पंचायत के 108 पदों के लिए 588 नामांकन पत्रों की खरीददारी हुई।

उधर प्रथम चरण के चुनाव के लिए बीते दिनों हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को पूरे दिन चला। जांच का यह कार्य गुरुवार को भी जारी रहेगा। बताते चलें कि प्रथम चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज विकास खण्ड में चुनाव होना है।

इन विकास खण्डों में जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए कुल 225 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 323 पदों के लिए कुल 1745 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में हुए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की गई।

पहले दिन की जांच में दो नामांकनपत्रों के खारिज होने की खबर है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को भी जारी रहेगा। दूसरे चरण के लिए कटेहरी व भीटी विकास खंड में होने वाले नामांकन कार्य को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें