फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घुमंतू परिवारों का डेरा, बुनियादी सुविधाओं का संकट

Thu, 28 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गोविंद गनेशपुर स्थित आवासीय कॉलोनी के लिए बनाए गए पार्क में लगा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोविंद गणेशपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी इन दिनों अव्यवस्था और उपेक्षा की जीती-जागती मिसाल बन गई है। कॉलोनी में बड़ी संख्या में घुमंतू और बिना आवंटन के रह रहे परिवार डेरा जमाए हुए हैं। स्थिति यह है कि बिजली, पानी, शौचालय और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं लगभग ठप हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई नोटिस लगाने तक ही सीमित रह गई है, जबकि ज़मीन पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में कुल 24 फ्लैट हैं, जिनमें केवल 9 परिवार ही वैध आवंटी हैं। शेष ने खाली पड़े कमरों पर कब्जा कर लिया है। यहां रहने वाले बबलू का कहना है कि साफ सफाई की जिम्मेदारी कोई नहीं निभाता। लोग आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा कर सफाई करवाते हैं, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। कॉलोनी के टॉयलेट जाम पड़े हैं, सीलन हर कमरे में मौजूद है, और जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात में कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। पूजा नाम की महिला ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को आज भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जो असुरक्षित और अपमानजनक स्थिति है।
पार्क भी बदहाल
कॉलोनी के सामने बने दो पार्कों की हालत भी बेहद खराब है। बच्चों के खेलने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी को फिर से रहने लायक बनाने के लिए प्रशासन को ज़मीन पर उतरकर काम करना होगा, वरना यह पूरा प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
विज्ञापन


अवैध कब्जेदारों पर होगी कार्रवाई
बिना आवंटन रह रहे लोगों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन इन पर कोई अमल नहीं हो पाया है। कुछ स्थानों पर लोगों ने नोटिस तक फाड़ दिए। जल्द ही पुलिस बल की मदद से ऐसे परिवारों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें