फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेलनगर से कलेक्ट्रेट तक घोषित हुआ नो वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पटेलनगर से कलेक्ट्रेट तक अब कोई भी दुकानदार सड़क किनारे फुटपाथ पर किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं लगा सकेगा। नगर पालिका परिषद ने संबंधित क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित कर चिह्नित दुकानदारों को पटरी पर लगी दुकानें हटाने के लिए शुक्रवार शाम तक की मोहलत दी। आदेश न मानने वालों की दुकानों पर अब पालिका परिषद की पांच सदस्यीय टीम शनिवार को बुलडोजर चलवा कर पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व पालिका परिषद शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद में जुटा है। इसके तहत ही जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुरानी तहसील तिराहा, नई सड़क, लोहा मण्डी, सब्जी मण्डी, शहजादपुर चौक से नाका संघतिया, बस स्टेशन क्षेत्र, बसखारी रोड, टांडा रोड समेत अन्य क्षेत्रों को एसडीएम सदर पवन जायसवाल की अगुवाई में गठित राजस्व कर्मियों व पुलिस की टीम द्वारा बीते दिनों अतिक्रमण मुक्त बनाया गया है। यह अभियान लगातार जारी है।
इसी के अनुपालन में अब पालिका परिषद ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। ईओ बीना सिंह ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए संबंधित क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शनिवार से चलेगा।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका की पांच सदस्यीय टीम ने पटेलनगर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक पैदल भ्रमण कर पटरी दुकानदारों से सड़क किनारे संचालित गुमटी, छप्पर, ठेला व अस्थायी निर्माण कार्य हटाने को निर्देशित किया गया। साथ ही चेतावनी दी गयी कि तय मियाद में स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर शनिवार सुबह से पालिका परिषद की टीम बुलडोजर के साथ चिह्नित इलाके को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें