फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भतीजे को गोली मारने के आरोपी चाचा का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ के सिलावट गांव में 31 मई की देर रात मिट्टी खनन को लेकर हुए विवाद में रुद्र प्रताप सिंह ने अपने भतीजे आशुतोष सिंह को गोली मार दी थी। इस घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सिलावट गांव में मिट्टी खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस अदावत के कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं। इसे ही लेकर रविवार को महरुआ में एक व्यक्ति के खेत में आशुतोष सिंह काम करा रहे थे। तभी आरोपी चाचा रुद्र प्रताप सिंह वहां पहुंचे और चालक को गालियां देते हुए विवाद करने लगे। इस पर आशुतोष सिंह ने जेसीबी मशीन को वापस बुला लिया।
आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे जब आशुतोष सिंह अपने मुर्गी फार्म से पैदल घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में चाचा रुद्र प्रताप सिंह ने फायरिंग की जिसमें आशुतोष घायल हो गए थे। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें