फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटान से राहत नहीं, ढाई बीघा खेत सरयू में समाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन कटान से निजात नहीं मिल रही। रविवार को भी ढाई बीघा खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ गया। इससे संबंधित तीन किसानों को आर्थिक चपत लगी। इस बीच एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने राजस्वकर्मियों के साथ कटान वाले क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जलस्तर व कटान पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 84.58 मीटर रहा जो कि चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से दो सेमी कम है। माना जा रहा है कि जिस प्रकार जलस्तर घट रहा है उसे देखते हुए सोमवार तक जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंच जाने की उम्मीद है। जलस्तर घटने से माझा कम्हरिया, कम्हरिया, अराजी देवारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इन सबके बीच प्रतिदिन हो रही कटान ने माझा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं। रविवार को माझा कम्हरिया व था निषाद बस्ती में परमात्मा सिंह, ताल्लुकदार सिंह व राघवेंद्र का लगभग ढाई बीघा खेत व भूमि कटान की भेंट चढ़ गया। इसमें एक बीघा खेत में राघवेंद्र ने धान की रोपाई कर रखी थी।
उधर एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने कटान वाले क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटान को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने माझा कम्हरिया व दर्शननगर स्थित स्वास्थ्य शिविर पहुंचकर जायजा लिया। निर्देशित किया कि कर्मचारी निकटवर्ती गांव में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। इसके साथ ही संचारी रोगों से निपटने को लेकर जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें