फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: पंपों पर लटक रहे नो फ्यूल के बैनर, तड़के से ही लगी लंबी लाइनें; किसान भी परेशान

Thu, 26 Mar 2026 03:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

पंपों पर कार-बाइक चालकों के साथ ही किसानों की भी कतारें लग रही हैं। अफवाहों से बेतहाशा मांग से पंप ड्राई हो रहे हैं। नोकझोंक रोकने को पुलिस मुस्तैद की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगा नो फ्यूल का बैनर, दूसरी जगह लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बीच बेतहाशा मांग से हालात बिगड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर नो फ्यूल के बैनर लटकने लगे। जहां फ्यूल की उपलब्धता है वहां लोगों की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं। पहले ईंधन पाने के लिए लोग आपस में नोकझोंक करने पर उतारू हो गए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है।

शहर में रात में बंद करने पड़े पंप

अकबरपुर शहर में बुधवार देर रात तक लोग पेट्रोल पाने के लिए सड़कों पर नजर आए। रात करीब 10 बजे शहर के टांडा मार्ग स्थित अमन पेट्रोल पंप की लाइटें बंद करनी पड़ी और रास्ते को ट्रक और जेसीबी लगाकर अवरुद्ध करना पड़ा। 

विज्ञापन


जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर 300 से अधिक बाइकर्स और कार चालक उमड़ पड़े। लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि कोतवाल श्रीनिवास पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे और करीब 11 बजे तक लाइन लगवाकर वितरण कराया। इसके बाद इसे भी बंद करना पड़ा। सुबह होते ही एक बार फिर लोगों की भीड़ पंपों पर उमड़ना शुरू हो गई। 

विज्ञापन


दोपहर होते-होते जगमोहन और मल्होत्रा फिलिंग स्टेशन को छोड़कर टांडा मार्ग पर सभी पंप ड्राई हो गए। अयोध्या मार्ग पर सौरभ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के लिए मारामारी मची रही। शाम तक यही हालात बने रहे। जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर रुक-रुककर बिक्री की गई। जमुनीपुर क्षेत्र के शिवाजी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार शाम से ही ईंधन नहीं है।

Trending Videos

ज्यादातर पंपों पर स्टॉक खत्म

बसखारी क्षेत्र में जलालपुर मार्ग पर दमयंती पेट्रोल पंप, अकबरपुर मार्ग पर इंडियन ऑयल के पंप, जहांगीरगंज मार्ग पर यादव फिलिंग स्टेशन पर बुधवार रात से ही डीजल-पेट्रोल खत्म हो चुका है। बरियावन बाजार और किछौछा में पंपों पर पेट्रोल मिल रहा लेकिन डीजल नहीं है। किसान डीजल लेने के लिए केन लेकर भटक रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक के लिए 200 रुपये व कार चालकों के लिए 500 रुपये की लिमिट तय कर दी है।

टांडा में सुधरे हालात, पर भीड़ बरकरार

टांडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हालात सुधरने लगे हैं। बुधवार को जहां केवल फाइन फिलिंग स्टेशन हयातगंज टांडा पर ही पेट्रोल मिल रहा था। वहीं, अब मेला फिलिंग स्टेशन थिरुआपुल, सावित्री फिलिंग स्टेशन आसोपुर, चंद्रावती फिलिंग स्टेशन अलीगंज, विंध्याचल फिलिंग स्टेशन सेम्हरिया और एनटीपीसी के पास स्थित पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। पंपों पर भोर से ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और जरी केन लेकर घंटों लाइन में लगे रहे।

सिंचाई-कटाई के लिए डीजल लेने पहुंचे किसान

जलालपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेहरा शनिचरी बाजार स्थित पंप पर सुबह से तेल लेने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। किसान गन्ने की सिंचाई, गेहूं की कटाई और मड़ाई के लिए केन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में डीजल लेने पहुंचे। रफीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर नो फ्यूल का बोर्ड लगा रहा। लालपुर दक्षिणी निवासी बृजेश सिंह यादव ने बताया कि तेल की किल्लत नहीं है, फिर भी लोग स्टोर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

कोई निराश लौटा तो किसी ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

अकबरपुर के राबी बहाउद्दीनपुर के नमन पांडेय बृहस्पतिवार दोपहर टांडा मार्ग स्थित देवांश पेट्रोल पंप पर फ्यूल लेने पहुंचे। लेकिन, यहां उपलब्धता न होने के कारण इन्हें निराश होना पड़ा। नमन ने बताया कि अधिक मांग के कारण जरूरतमंद लोगों को भटकना पड़ रहा है। 

वहीं, जलालपुर क्षेत्र के शिक्षक पारसनाथ ने बताया कि हालात यही रहे तो रामनवमी के अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षकों के सामने संकट होगा। पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद लोग स्टोर करने के लिए अधिक पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं। इन्होंने लोगों से अपील की है कि आवश्यकतानुसार ही खरीद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें