अध्यक्ष सुरजीत खरवार ने कहा कि एमपीडब्लू अपना कार्म पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। कार्य तो उनसे पूरा लिया जाता है, लेकिन मानदेय भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारी तनिक भी गंभीर नहीं हो रहे हैं।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते नौ माह से उन्हें मानदेय भुगतान नहीं हुआ। इसके लिए वे लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं विनियमतीकरण की भी मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान अजय, राजेश, विनय, शाहिद, अरुण, सुरेंद्र, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे। बाद में पदाधिकारियों ने हवाईपट्टी पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।