फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर में नो इंट्री, बाहर से निकल रही रोडवेज बसें

Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के अन्नावां बाजार से श्रवणधाम के रास्ते डायवर्ट होती गैर जिले की रोडवेज ब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए दो वर्ष से प्रशासन ने सुबह नौ से रात नौ बजे तक गैर डिपो की बसों के शहर में प्रवेश करने पर रोक लगा रखी है। इस कारण रोडवेज बसें यात्रियों को शहर के बाहर ही उतार कर आगे बढ़ जाती हैं। इसके बाद घर तक पहुंचने के लिए बुजुर्गों, बच्चों और महिला यात्रियों को खासतौर पर कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन


हाइवे स्थित अन्नावां बाजार, बसखारी मार्ग तथा बर्धा भिउरा के पास संपर्क मार्ग पर बसों से उतरने वाले यात्रियों को यह दिक्कत हर दिन उठानी पड़ती है। अकबरपुर डिपो में करीब 60 बसें हैं। इनका संचालन गैर जिलों से लेकर आंतरिक सेवा में होता है। चालकों व परिचालकों की कमी भी बसों के संचालन में परेशानी बढ़ाती है। दिन में रोडवेज बसें शहर में न आ पाने के कारण अयोध्या मार्ग के अन्नावां और बसखारी मार्ग के न्योतरिया हाईवे पर ही सवारियां उतर जाती हैं। यहां से ई रिक्शा व टैक्सी पकड़कर शहर में स्थित गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ ही जेब भी ढीली करनी पड़ती है।

25 से 30 रुपये खर्च के बाद पहुंच रहे घर
अकबरपुर से अयोध्या जाने का किराया 96 रुपये देना पड़ता है। जबकि वापस आते समय 112 रुपये खर्च के बाद भी यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच पाता है। इसके लिए उसे अन्नावा, गौहन्ना समेत हाइर्व से 25 से 30 रुपये का अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन


छलका यात्रियों का दर्द
अकबरपुर शहर के शास्त्रीनगर निवासी केदार सिंह ने बताया कि लखनऊ से आजमगढ़ डिपो पकड़कर घर लौट रहे थे। अन्नावा बाजार के पास पुलिस ने बस को श्रवणधाम की तरफ मोड़ दिया। पांच किलोमीटर पहले ही उतार दिए जाने से उन्हें अतिरिक्त किराया चुका कर घर तक पहुंचना पड़ा। बस से सफर करने वाले शहरवासियों को हर दिन यह दुश्वारी उठानी पड़ती है।
शहर में रोडवेज बसों से लगने वाले जाम के कारण जिला प्रशासन ने गैर डिपो की बसों का दिन में शहर के अंदर प्रवेश बंद किया है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को हो रही परेशानी व अतिरिक्त खर्च की समस्या को निस्तारित कराने की कोशिश की जाएगी। -कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम

शहर में लगने वाले जाम के नाते सुबह नौ से शाम छह बजे तक गैर जिले की रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। इससे शहरी क्षेत्र में आए दिन लगने वाली जाम की परेशानी से कुछ हद तक छुटकारा मिला है। हाईवे से शहर तक पहुंचने में यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर कराने के लिए जल्दी परिवहन निगम के अफसरों के साथ बैठकर समाधान निकाला जाएगा। -देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें