फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने की आरोपी सास की जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। बीते दिनों सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी अच्छेलाल ने अहिरौली में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बताया था कि उसकी पुत्री का विवाह अहिरौली थाना क्षेत्र के खोरिया निवासी गोविंद के साथ हुआ था। दहेज के लिए उसको अक्सर प्रताड़ित कियेा जाता था। 28 अगस्त को पति, सास, ससुर व अन्य ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया था। इसी मामले में सास चिंता देवी ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें