फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंशापुर कुटी का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंशापुर स्थित बाबा डम्मरदास कुटी पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए शनिवार को संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव जेपी सिंह पहुंचे। उनके पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने महंत से मिलकर हालचाल पूछा। महंत ने मंदिर परिसर के समुचित विकास व पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

बाबा डम्मरदास कुटी पर मुंबई से आए पंडित रवींद्र जी महाराज श्रद्धालुओं को सात श्रीमद्भागत कथा का रसपान करा रहे हैं। शनिवार को प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग भी पहुंचे। महंत से मिलने व बातचीत के बाद कथा भी सुनी। करीब एक घंटे तक प्रमुख सचिव यहां रुके और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
महंत सुखराम दास ने मंदिर व तालाब का सौंदर्यीकरण कराने सहित कुटी परिसर में अन्य काम कराए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए आवश्यक प्रबंध किया जाएगा। प्रमुख सचिव की सुरक्षा के दृष्टिगत नायब तहसीलदार भीटी उमेशचंद्र यादव व महरुआ थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह के अलावा भारी पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें