फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी व चार बच्चों की हत्या के बाद घर पहुंचे तो फफक पड़े नियाज, दर्द लेकर जल्द ही लौट जाएंगे सऊदी अरब

Fri, 08 May 2026 08:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पत्नी व चार बच्चों की हत्या के बाद नियाज घर पहुंचे तो फफक पड़े। उन्होंने एसपी से भी मुलाकात की। कभी न खत्म होने वाला दर्द लेकर वह जल्द ही सऊदी अरब लौट जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर का सामान खाली कराते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई पत्नी और चार बच्चों की हत्या के बाद शुक्रवार को नियाज अहमद अपने घर पहुंचे तो फफक पड़े। सूना घर देखकर वह अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने एसपी प्राची सिंह से भी मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस की पूछताछ में सहयोग किया।

विज्ञापन


नियाज ने जिस घर को अपने परिवार के लिए बड़े अरमानों से बनवाया था, वहां के सूने आंगन को उन्होंने काफी देर तक निहारा। जिस कमरे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था वहां पहुंचकर उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों की सुख-सुविधा के लिए जुटाए गए तमाम सामान को देखा। 

उनके साथ पहुंचे भाई सलीम समेत परिवार के अन्य लोगों ने घर की साफ-सफाई कराई। इसके बाद यहां रखे तमाम सामान को बाहर निकलवाया। यह सभी सामान यहां से निकालकर कसड़ा गांव पहुंचा दिए गए। इनका इस्तेमाल अब उनके भाई और उनके परिवार के सदस्य करेंगे। इसके बाद नियाज ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की गई है।

दर्ज कराए गए नियाज के बयान

नियाज ने कोतवाली पहुंचकर जांच में भी सहयोग किया। यहां सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय को पूर्व में हुए विवाद से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर जानकारी दी। इस मामले में अब तक पुलिस परिवार के चार लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पूछताछ के बाद नियाज के बयान को भी कागजी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस बीच नियाज के मुरादाबाद स्थित घर से मिले करीब 16 हजार रुपये भी वापस कर दिए गए हैं। हालांकि पत्नी व बच्चों का मोबाइल वापस नहीं किया गया है। नियाज ने अपनी वापसी का टिकट कराने का प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कन्फर्म टिकट न हो पाने के कारण यह तय नहीं हुआ है कि वह कब जाएंगे।

जांच के लिए भेजे गए विसरा और पिस्टल

मां और बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने आमिर के पास से मिले पिस्टल को जांच के लिए लखनऊ स्थित एफएसएल लैब भेज दिया है। वहीं विसरा को जांच के लिए वाराणसी की प्रयोगशाला में भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मुहैया कराने के लिए पत्राचार भी किया गया है।

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि नियाज ने अपने घर आकर सामान निकलवा लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिलकर एक बार फिर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। विसरा के नमूने व पिस्टल को जांच के लिए अलग-अलग लैब भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें