फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1547 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के नौ नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1547 हो गई है। इनमें 1395 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 121 मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ साथ उन्हें गाइडलाइन के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि कोरोना संक्रमण की समीक्षा भी लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मास्क लगाने के साथ साथ एक निश्चित दूरी अवश्य बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें