फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाइक से घर जाते समय युवक को इनामीपुर गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में तीन अन्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत खैरपुर गांव निवासी चंदन (32) पुत्र रामचरित्र सोमवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। जब वह इनामीपुर गांव के निकट पहुंचा, तो उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
बेहोशी की दशा में युवक को सीएचसी टांडा ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अन्य मार्ग हादसों में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत निबियहवा निवासी रजनीश (32) पुत्र बृजलाल मंगलवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अहिरौली थाना अन्तर्गत अहिरौली निवासी रवि वर्मा (17) पुत्र राजेंद्र सोमवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अन्तर्गत सोनहवां गांव निवासी पियूष (25) पुत्र अनिल सोमवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें