फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उत्पीड़न का शिकार नवविवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। ससुरालीजन की प्रताड़ना का शिकार हुई नवविवाहिता ने रविवार को थाना क्षेत्र अहिरौली के नंदूपुर गांव स्थित मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही ससुराल से मायके आई आरजू (24) ने रविवार दोपहर बाद घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। अहिरौली पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका की मां मंगला देवी व भाई प्रदीप ने बताया कि 22 फरवरी को आरजू का विवाह अहिरौली थाना क्षेत्र के पांडेय पैकौली निवासी संदीप राजभर से हुआ था। आरोप लगाया कि विदाई के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके हाथ व पैर को कई स्थान पर जला भी दिए थे। जानकारी होने पर गत एक मई को उसे ससुराल से लेकर मायके चले आए। इसके बाद उसके जले भाग का इलाज भी कराया। कहा कि रविवार दोपहर उसके पति का फोन आया। कुछ देर तक दोनों में बात हुई। इसके बाद आरजू अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें