अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में लगने वाली सब्जी मंडी को संघतिया के छवनिया तालाब के नई दुकानों में स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए नगरपालिका की ओर से दुकानदारों को 20 दिन पहले ही नोटिस दी जा चुकी है, लेकिन अभी दुकानें स्थानांतरित नहीं हुई हैं।
शहजादपुर सब्जी मंडी में एक सैकड़ा से अधिक दुकानदार हैं। संघतिया के छवनिया तालाब में सब्जी मंडी में अभी 36 दुकानें ही बन कर तैयार हैं, जबकि कुछ जमीन सामने होने के कारण वहां भी दुकानदारों को दुकानें लगाए जाने के लिए कहा जा रहा है। पालिका की ओर से दोबारा दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। 17 दुकानदारों ने जगह न होने की बात को लेकर हाईकोर्ट का निर्देश दिखाया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी दुकानदारों को यहां से हटाकर नई सब्जी मंडी में स्थानांतरित कर दिया है।