फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 9 थानों पर तैनात हुए नए प्रभारी

Sun, 30 Apr 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
जिले के 9 और थानों में नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। इससे पहले शनिवार शाम दो थानों में नए एसओ तैनात किए गए थे। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। अपेक्षित प्रगति न दे पाने वाले दो थानाध्यक्षों को चार्ज से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार शाम एसपी ने अहिरौली थानाध्यक्ष विजय सिंह को लाइनहाजिर कर दिया था, जबकि जहांगीरगंज थानाध्यक्ष वासुदेव राणा को उनके स्थान पर अहिरौली थाने की कमान दी गई थी। इस बीच शनिवार देर रात कई और थानों में बड़ा फेरबदल करते हुए एसओ इब्राहिमपुर मनोज पंत को टांडा कोतवाली के प्रभारी जैसा महत्वपूूर्ण चार्ज दे दिया गया।

टांडा के प्रभारी रहे वकील सिंह यादव को भीटी थाने का प्रभारी बनाया गया, जबकि भीटी के प्रभारी रहे देवीचरण गुप्त को आलापुर थाना की कमान सौंप दी गई। आलापुर के प्रभारी रहे रामअवतार को सम्मनपुर में प्रभारी बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन


एसओ हंसवर ज्ञानेन्द्र सिंह को महरुआ का प्रभारी बना दिया गया, जबकि महरुआ एसओ मनबोध तिवारी को अब जहांगीरगंज थाने की इंचार्जी सौंपी गई है। एसओ बेवाना त्रिभुवन वर्मा को हंसवर थाने का प्रभारी बनाया है। जबकि टांडा थाने में तैनात रहे दरोगा जितेन्द्र सिंह बेवाना के नए थानाध्यक्ष हो गए।

शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे महेन्द्र सिंह को बसखारी थाने की कमान दी गई है, जबकि बसखारी में प्रभारी रहे राजेश यादव अब इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष बने हैं। सम्मनपुर थाने की प्रभारी रहीं शकुंतला उपाध्याय को डीसीआरबी का प्रभारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें