फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में नवीन व महिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। भियांव ब्लॉक के बंदीपुर में सोमवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप की अध्यक्षता में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, लंबी कूद, कबड्डी व वॉलीबाल के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले श्रीदत्त प्रजापति ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव जीवन को एकाग्र करने का सशक्त माध्यम है। खेल से न सिर्फ संघर्ष की प्रेरणा मिलती है वरन मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ भी होते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ के साथ हुआ। इसमें जैतपुर निवासी नवीन चतुर्वेदी को पहला व वल्लीपुर निवासी अभय को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर में वल्लीपुर के अभय प्रथम, चंदन पांडेय जैतपुर द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में नूरपुर कला निवासी शिवम यादव प्रथम और बंदीपुर निवासी ऋषभ सिंह द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में पखनपुर निवासी अंकित प्रथम और जगदीशपुर निवासी सुशांत द्वितीय रहे। 1500 मीटर की दौड़ में जगदीशपुर निवासी ऋषभ उपाध्याय प्रथम और जगदीशपुर निवासी मोहित द्वितीय रहे।
वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रतापपुर कला निवासी महिमा पाल प्रथम और बंदीपुर निवासिनी बबली मोदनवाल द्वितीय रही। 200 मीटर में प्रतापपुर कला निवासी रिंका पाल प्रथम और चैनपुर निवासिनी आंचल द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी कूद तथा कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। खेल प्रतियोगिता के समापन पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से स्वस्थ काया के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस मौके पर राधेश्याम यादव, हरीनाथ, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अमित वर्मा, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें