फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क की बदहाली से यूनियन बैंक शाखा में ठप पड़ा लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेटवर्क की समस्या के चलते पिछले चार दिनों से यूनियन बैंक शाखा जहांगीरगंज का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सैकड़ों उपभोक्ता दिन भर इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल ऑफिस व बैंक कर्मचारियों की उदासीनता को लेकर नाराजगी की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैके बैंककर्मी जानबूझ कर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा प्रतिदिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। नेटवर्क की खराबी से प्रतिदिन 20 लाख से अधिक का लेनदेन प्रभावित हो रहा है।
यूनियन बैैंक शाखा जहांगीरगंज में नेटवर्क की खराबी से पिछले चार दिनों से लेनदेन प्रभावित है। बीएसएनएल नेटवर्क की गड़बड़ी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। उपभोक्ता प्रतिदिन धन निकासी या फिर धन जमा करने की उम्मीद में बैंक शाखा पहुंचते हैं। परंतु वही रटारटाया जवाब मिलता है कि नेटवर्क खराब है इसके चलते लेनदेन नहीं हो सकता। चार दिन से उपभोक्ता बैंक आते हैं और मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक शाखा खुली तो उपभोक्ताओं को लगा कि शायद व्यवस्था पटरी पर लौट आयी हो। परन्तु फिर वही समस्या उपभोक्ताओं के समक्ष रख दी गई।
विज्ञापन

उपभोक्ता शीला देवी, रागिनी, आशा देवी, संजय, विजय, मोहम्मद आलम आदि का कहना है कि बैंककर्मियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को मुश्किल हो रही है। लगातार बढ़ रही समस्या के बावजूद बैंककर्मी समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नेटवर्क समस्या के चलते करीब 20 लाख रुपए का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। शाखा प्रबंधक संजय ने बताया कि नेट कनेक्टिविटी न होने से बैंक का कामकाज दो दिनों से बाधित है। फिलहाल समस्या को दूर कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें