फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Tue, 10 Nov 2026 01:39 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उनकी स्थिति 'न अली के रहे, न बजरंगबली के' जैसी हो गई है। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन, सनातन धर्म और कारसेवकों के बयानों को लेकर अखिलेश यादव व सपा नेतृत्व को आड़े हाथों लिया और 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। प्राइमरी स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन और सनातन धर्म के मुद्दे पर उन्होंने सपा नेतृत्व को घेरा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उनकी स्थिति 'न अली के रहे, न बजरंगबली के' जैसी हो गई है।

विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों के विलय को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। राजभर के मुताबिक, सपा सरकार के दौरान बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते थे, जबकि योगी सरकार में स्कूलों में बेंच और डेस्क की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों के खातों में भी सहायता राशि भेजी जा रही है। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालयों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चे रहकर डॉक्टर और इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे हैं।

राम मंदिर जा रहे हैं तो काशी-मथुरा की तारीख भी बताएं

राम मंदिर दर्शन को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह अयोध्या जा रहे हैं तो उन्हें मथुरा और काशी विश्वनाथ जाने की तारीखों का भी एलान करना चाहिए।

सनातन और कारसेवकों के बयान पर भी साधा निशाना

राजभर ने सनातन धर्म और कारसेवकों पर गोली चलवाने को लेकर सपा नेता सनातन पांडेय के बयान का भी मुद्दा उठाया। शिवपाल यादव की ओर से अनुशासन को लेकर दी गई चेतावनी पर उन्होंने सपा के अंदर नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि समाजवादी पार्टी में असली नेतृत्व अखिलेश यादव का है या शिवपाल यादव का?

विपक्ष पर लगाया केवल बयानबाजी का आरोप

ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें