फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएचसी में मिली लापरवाही, एसीएमओ, स्टोर कीपर व मैनेजर का वेतन रोका

Fri, 12 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समरक्षा करते डीएम अनुपम शुक्ला व अन्य।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने बुधवार शाम को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सीएचसी बसखारी का औचक निरीक्षण किया। वीएचएनडी सत्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी, नसबंदी भुगतान में देरी और सीबीसी मशीन के खराब होने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए एसीएमओ, स्टोर कीपर और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएचओ और एएनएम ने बताया कि वीएचएनडी (विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन डे) सत्रों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। इस पर डीएम ने एसीएमओ (भंडार) डॉ. रामानंद सिद्धार्थ और स्टोर कीपर हरगोविंद का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी पीएचसी, उपकेंद्रों और टीकाकरण स्थलों पर जरूरी उपकरण और सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि एक लाभार्थी को अब तक नसबंदी का भुगतान नहीं मिला है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर दिनेश का वेतन भी अगले आदेश तक रोक दिया।
सेवा प्रदाता को अंतिम चेतावनी
सीएचसी की बायोकेमेस्ट्री लैब में सीबीसी मशीन खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तीन दिन में मशीन दुरुस्त करने की अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में सुधार न होने पर जुर्माना व अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें